कैंसर ने छीनी एक और जान: इस फेमस एक्टर का 37 की उम्र में निधन, शोक में डूबी पूरी इंडस्ट्री...

Edited By Purnima Singh,Updated: 04 Jun, 2025 06:27 PM

tv s vibhu raghave passed away

टीवी जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 'निशा और उसके कजिन' फेम विभु राघवे ने कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद दम तोड़ दिया है। उन्होंने 37 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है.....

UP Desk : टीवी जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 'निशा और उसके कजिन' फेम विभु राघवे ने कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद दम तोड़ दिया है। उन्होंने 37 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह स्टेज 4 कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। बहुत ही बहादुरी से इस बीमारी से लड़ने के बावजूद वो जिंदगी की जंग हार गए। विभु राघव के निधन की खबर सुनते ही पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ते हुए भी, विभु राघव ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने पूरी हिम्मत और सकारात्मकता के साथ अपनी बीमारी का सामना किया। फरवरी 2024 में, उनकी एक बड़ी सर्जरी हुई थी जिसमें उनके शरीर से ट्यूमर को हटाया गया था। डॉक्टरों ने इस सर्जरी को पहले काफी मुश्किल बताया था। विभु ने अपनी इस रिकवरी का श्रेय डॉक्टर की देखभाल, अपनी मजबूत सोच और परिवार-दोस्तों से मिले लगातार साथ को दिया था।

इंडस्ट्री ने दिया साथ
विभु की इस मुश्किल घड़ी में टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने उनका साथ दिया। सिंपल कौल, अदिति मलिक, मोहित मलिक, सौम्या टंडन, अब्बास रिजवी, मानिनी मिश्रा, तुहिना वोहरा, मोहसिन खान और करणवीर बोहरा जैसे नाम इसमें शामिल हैं। इन सितारों ने उन्हें सिर्फ इमोशनल सपोर्ट ही नहीं दिया बल्कि उनके इलाज के लिए पैसे जुटाने में भी मदद की। सोशल मीडिया पर उनकी भावुक अपीलों से विभु की मदद के लिए काफी लोगों का ध्यान गया और पैसा इकट्ठा हुआ। विभु अपने टीवी सीरियल्स के जरिए ऑडियंस के चेहरे पर स्माइल ला देते थे। साल 2014 में आए ‘निशा और उसके कजन्स’ से एक्टर ने सुर्खियां बटोरी थी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!