Edited By Purnima Singh,Updated: 24 Apr, 2026 12:00 PM

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के सरेनी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को गंगा नदी में नहाते समय डूबने से दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सरेनी थाना क्षेत्र में निसगर गंगा घाट पर चार युवक...
रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के सरेनी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को गंगा नदी में नहाते समय डूबने से दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सरेनी थाना क्षेत्र में निसगर गंगा घाट पर चार युवक नहाने गए थे, तभी उनमें से हरिशंकर (16) नामक किशोर गहरे पानी में पहुंच जाने पर डूबने लगा।
उन्होंने बताया कि शोर सुनकर हरिशंकर का बड़ा भाई हरिओम (22) और उसके दोस्त सत्येंद्र (26) तथा हिमांशु उसे बचाने के लिए उसकी तरफ बढ़े मगर वे भी डूबने लगे। सूत्रों ने बताया कि शोर सुनकर आसपास के लोग और गोताखोर मौके पर पहुंचे और चारों लोगों को बाहर निकाला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उन्होंने बताया कि सत्येंद्र, हरिशंकर और हरिओम को जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि चौथे युवक हिमांशु का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार जिला अस्पताल पहुंचे तथा मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। जिला प्रशासन ने परिजन को आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें : दुल्हन की विदाई के दौरान खूंखार कुत्ते के तांडव ने फैलाई दहशत, डॉग ने 60 से ज्यादा लोगों को काटा, खुशियों के बीच मची चीख-पुकार
बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दुल्हन की विदाई के दौरान बारात घर में घुसे आवारा कुत्ते ने शादी में शामिल वर-वधु पक्ष के 60 से अधिक लोगों को काट लिया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह बिसौली थाना क्षेत्र में बिल्सी रोड पर स्थित अभिनंदन बैंक्वेट हॉल में हुई, जब एक आवार कुत्ता परिसर में घुस गया और मेहमानों को काटने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आवारा कुत्ते के अचानक हमला करने से बारातघर में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और कई लोग बचकर भागने के प्रयास में एक-दूसरे पर गिर गए, जिससे उन्हें चोटें आईं.... पढ़ें पूरी खबर ...