Edited By Ramkesh,Updated: 19 Sep, 2021 02:02 PM

उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले योगी सरकार ने कई जिलों के IAS,PCS अधिकारियों के तबादले की मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि आज शाम तक कई जिलों के डीएम का भी तबादला हो सकता है। फिलहाल कुछ अधिकारियों का तबादला इस प्रकार हुआ है। जिसमें PCS चंद्रपाल...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले योगी सरकार ने कई जिलों के IAS,PCS अधिकारियों के तबादले की मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि आज शाम तक कई जिलों के डीएम का भी तबादला हो सकता है। फिलहाल कुछ अधिकारियों का तबादला इस प्रकार हुआ है। जिसमें PCS चंद्रपाल DD मंडी झांसी, PCS चंद्रपाल सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। निधि श्रीवास्तव अपर निदेशक प्रशासन मंडी लखनऊ में तैनात किया गया है। निधि श्रीवास्तव ADM भी रह चुकी है। वहीं अंजनी कुमार सिंह SDM अलीगढ़ से तबादला कर उन्हें आगरा सिटी का मजिस्ट्रेट बनाया गया है। PCS निधि श्रीवास्तव IAS में प्रोन्नति ADM आगरा से हटा दी गई है। उन्हें नोटिफिकेशन जारी होने का बाद IAS में पोस्टिंग की गई है। अजय कुमार सिंह अपर आयुक्त वाराणसी मंडल का तबादला करते हुए उन्हें आगरा में एडीएम पर तैनाती दी गई है। गाजियाबाद एडीएम FR यशवर्धन श्रीवास्तव का तबादला करते हुए आगरा में तैनात किया गया है। अवधेश कुमार मिश्रा ADM FR बिजनौर का तबादला करते हुए DDC बहराइच में नई तैनाती दी गई है।