राज्यमंत्री ने धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को किसानों से बातचीत करने के दिए निर्देश

Edited By Mamta Yadav,Updated: 18 Nov, 2022 01:58 AM

the minister of state inspected the paddy purchase centers

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने गुरुवार को तहसील महराजगंज के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को किसानों से बातचीत करने के निर्देश दिए।

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने गुरुवार को तहसील महराजगंज के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को किसानों से बातचीत करने के निर्देश दिए।

केन्द्र पर कृषकों से धान क्रय किये जाने सम्बन्धी व्यवस्था की ली जानकारी
शर्मा ने कल जिला भ्रमण के दौरान खरीद विपणन वर्ष 2022-23 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत तहसील महराजगंज क्षेत्रान्तर्गत महराजगंज उपमण्डी में संचालित खाद्य विभाग की विपणन शाखा के महराजगंज उपमण्डी प्रथम, महराजगंज उपमण्डी द्वितीय, भारतीय खाद्य निगम के महराजगंज उपमण्डी एवं रायबरेली मण्डीक्षेत्र के अन्तर्गत संचालित खाद्य विभाग के दो, पीसीएफ के तीन एवं भारतीय खाद्य निगम के एक धान क्रय केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण गिया गया। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने उपस्थिति कृषकों से वार्ता की तथा केन्द्र पर कृषकों से धान क्रय किये जाने सम्बन्धी व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी।

राज्यमंत्री द्वारा धान क्रेन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा निर्गत क्रय नीति के आधार पर कृषकों से नियमानुसार धान की खरीद सुनिश्चित की जाये एवं क्रय किये गये धान के सापेक्ष अनुमन्य धनराशि का भुगतान कृषकों के खातों में पीएफएमएस भुगतान प्रणाली के माध्यम से निर्धारित समयावधि 48 घण्टे के अन्तर्गत कराया जाये। जिले के समस्त अधिकारीगण अपने एजेन्सी के समस्त क्रय केन्द्रों पर अनुमन्य तौल कॉटों की क्षमता के सापेक्ष कृषकों का धान तौल करना सुनिश्चित करेंगे। राज्यमंत्री द्वारा जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि धान क्रय केन्द्रों से चावल मिलों के सम्बद्धीकरण की कार्यवाही नियमानुसार सुनिश्चत करायी जाये।

इसके अतिरिक्त मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि किसानों द्वारा धान विक्रय हेतु ऑनलाइन किये जा रहे आवेदनों का सत्यापन 24 घण्टे के अन्तर्गत सुनिश्चित कराया जाये एवं जिले के समस्त धान क्रय केन्द्रों पर किसानों के बैठने, साफ-सफाई व स्वच्छ पेयजल की भी व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। मंत्री ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सहायक आयुक्त, सहायक निबन्धक (सहकारिता) एवं जिला प्रबन्धक (पीसीएफ) रायबरेली को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया जाये। कृषकों की समस्याओं का तत्काल निदान किया जाये। किसानों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाये किसी भी दशा में उन्हें क्रय केन्द्र से वापस न किया जाये एवम् उदारता पूर्वक व्यवहार किया जाये।

राज्यमंत्री ने निरीक्षण के बाद खाद्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी, जिसमें अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), जिला पूर्ति अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सहायक आयुक्त, सहायक निबन्धक (सहकारिता) एवम् जिला प्रबन्धक (पीसीएफ) रायबरेली, समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, समस्त क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, समस्त पूर्ति निरीक्षक एवम् समस्त विपणन निरीक्षक मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!