हैवान पति की क्रूरता : चीखती-चिल्लाती रही महिला, लोहे की रॉड से पीटता रहा बेरहम युवक, तमाशबीन बन नजारा देखते रहे लोग

Edited By Pooja Gill,Updated: 10 Dec, 2024 02:12 PM

the cruel man kept beating his wife with an iron rod

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। हैवान पति ने मामूली बात पर अपनी पत्नि को लोहे की रॉड से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। हैवान पति ने मामूली बात पर अपनी पत्नि को लोहे की रॉड से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। और तो और, नाली में मुंह के बल गिरने के बाद भी वह महिला पर प्रहार करता रहा।  

जाने पूरा मामला
पूरा मामला आगरा के ट्रांस यमुना के श्याम नगर कॉलोनी का है। श्याम नगर स्थित शंभू नगर निवासी रामा देवी का मकान बेचने को लेकर अपने पति दधीच से लंबे समय से विवाद चल रहा था। जहां रविवार सुबह जब रामा देवी घर आईं तो पति ने उनपर लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

बड़े बेटे की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा
रामा देवी की हत्या की जानकारी उनके बड़े बेटे कौशल ने पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था। महिला की हत्या के बाद से आरोपी पिछले 24 घंटे से फरार है। पुलिस टीम गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश डाल रही है। लेकिन आरोपी अबतक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।

तमाशबीन बने रहे लोग
गौरतलब है कि घटना के दौरान लोग तमाशबीन बन कर नजारा देखते रहे थे। किसी ने भी महिला की मदद करने की कोशिश नहीं की। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें आरोपी युवक महिला को पीटते नजर आ रहा है।

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस डाल रही दबिश 
ट्रांस यमुना थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वह सामान लेकर चला गया है। मुकदमे में छोटे बेटे को नामजद नहीं किया गया। पहले उसके भी मारपीट में शामिल होने की बात कही गई थी। बता दें कि मृतक महिला मथुरा में अपने बड़े बेटे कौशल के साथ किराये के मकान में रहती थीं। वहीं छोटा बेटा पिता के पास रह रहा था।  

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!