पत्नी ने लगाई BJP नेता ने गुहार; हाथ जोड़कर बोलीं- 'मुझे मत मारो, बच्चों का ख्याल करो...'

Edited By Pooja Gill,Updated: 23 Mar, 2025 12:52 PM

the bjp leader s wife pleaded with folded hands

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय नेता ने अपनी पत्नी और 3 बच्चों को गोली मार दी। तीनों बच्चों की मौत हो गई है, जबकि गंभीर हालत में पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है...

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय नेता ने अपनी पत्नी और 3 बच्चों को गोली मार दी। तीनों बच्चों की मौत हो गई है, जबकि गंभीर हालत में पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने इस वारदात को अंजाम देने के बाद खुद ही फोन कर पुलिस को जानकारी दी और कहा कि मैंने अपने बच्चों और पत्नी को गोली मार दी है, आकर इन्हें उठा लो। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी उसे हाथ जोड़कर कह रही थी कि 'मुझे मत मारो, बच्चों का ख्याल करो...।'  

जानिए क्यों दिया वारदात को अंजाम 
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने इस घटना को अंजाम अवैध संबंध के शक में दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी योगेश रोहिला ने एसएसपी को फोन किया। आरोपी ने फोन पर कहा कि मैंने पत्नी और बच्चों को गोली मार दी है, आकर उठा लो, नहीं तो मैं खुद को भी गोली मार दूंगा। इतना सुनते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया। आरोपी ने बताया कि वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था, क्योंकि उसे शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसकी बेटी श्रद्धा (12) और बेटे देवांश (5) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी नेहा (36) और बेटे शिवांश (7) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बाद में शिवांश की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई और नेहा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  

पत्नी ने हाथ जोड़कर लगाई गुहार
बताया जा रहा है कि योगेश रोहिला और उसकी पत्नी नेहा में बहस हुई। योगेश नेहा पर शक करता था, शायद यही झगड़े की वजह हो। झगड़ा होने पर योगेश गुस्से में आ गया और उसने लाइसेंसी पिस्टल उठाई। नेहा घबराकर पीछे हट गई। बताया जा रहा है कि उसने हाथ जोड़कर कहा कि योगेश क्या कर रहे हो। मुझे मत मारो, बच्चों का ख्याल करो, लेकिन योगेश पर जैसे खून सवार था। उसने बिना कुछ सोचे समझें नेहा को गोली मार दी। इसके बाद उसने अपने बच्चों को भी गोली मार दी। तीनों बच्चों की मौत हो चुकी है। आसपास के लोगों का कहना है कि वो डरते हुए पास नहीं गए कि कही उन्हें भी आरोपी गोली न मार दे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!