ताज महल की मीनार की मरम्मत 15 सितम्बर तक पूरी होगी: अधिकारी

Edited By Ruby,Updated: 13 Jul, 2019 04:54 PM

taj mahal s tower to be repaired by september 15 officer

आगराः ताजमहल की चार मीनारों में से पीछे की एक मीनार पर कुछ दिन पहले शुरू हुआ मरम्मत का काम विश्व पर्यटन दिवस से पहले ही 15 सितम्बर तक समाप्त कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। संरक्षक सहायक अमर नाथ गुप्ता..

आगराः ताजमहल की चार मीनारों में से पीछे की एक मीनार पर कुछ दिन पहले शुरू हुआ मरम्मत का काम विश्व पर्यटन दिवस से पहले ही 15 सितम्बर तक समाप्त कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। संरक्षक सहायक अमर नाथ गुप्ता ने बताया कि मीनार की मरम्मत का काम जल्द पूरा हो जाएगा और इस दौरान इमारत की संपूर्णता को सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कुछ पत्थरों को बदला जा रहा है और काले पत्थरों की पंक्ति को दुरूस्त किया जा रहा है। गुप्ता ने कहा कि मीनार झुकी नहीं है या इसे कोई खतरा नहीं है। इस इमारत की तामीर 17वीं सदी में हुई थी। इमारत के प्रभारी नामदेव ने बताया कि मीनार पर काम शुरू हो गया है और मरम्मत के लिए मचान बना दी गई है। इससे पहले भारतीय पुरातत्व विभाग के नार्थ सर्किल के प्रमुख वसंत स्वर्णकार ने बताया कि ‘‘यह सामान्य मरम्मत नहीं है और यह विशिष्ट कार्य है।''

कुछ खबरों में कहा गया है कि सीढ़ियों के पत्थर भी टूट गए हैं और उन्हें बदला जाना चाहिए। लोहे के कुछ दीयों पर भी जंग लग गई है। इस बीच ताज महल के टूरिस्ट गाइडों ने इस बात पर चिंता जताई है कि इस इमारत के यमुना की तरफ वाले हिस्से पर हरे रंग के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। विश्व पर्यावरण दिवस 27 दिसम्बर को मनाया जाता है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!