Edited By Purnima Singh,Updated: 08 Jun, 2025 05:07 PM

बॉलीवुड के बेहद ख्याति प्राप्त एकटर सुनील शेट्टी के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शेट्टी फैमिली में मातम छा गया है। उनके घर के एक बहुत ही खास सदस्य के निधन की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है......
UP Desk : बॉलीवुड के बेहद ख्याति प्राप्त एकटर सुनील शेट्टी के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शेट्टी फैमिली में मातम छा गया है। उनके घर के एक बहुत ही खास सदस्य के निधन की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। जिसकी जानकारी एक्टर के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) और बेटी अथिया (Athiya Shetty) ने एक पोस्ट शेयर कर दी है। दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इमोशनल नोट लिखा है। जिसे देख उनके फैंस भी भावुक हो गए और दुख जताने लगे।
अहान शेट्टी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
दरअसल, सुनील शेट्टी के पालतू डॉग ब्रॉडी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। ब्रॉडी के चले जाने से एक्टर का परिवार पूरी तरह टूट गया है। अहान शेट्टी ने ब्रॉडी के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर कर लिखा, 'सबसे मुश्किल अलविदा, तुम मेरे जीवन के कुछ सबसे महत्वपूर्ण, ट्रांसफॉर्मेटिव वर्षों में मेरे साथ रहे। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि तुम मेरे लिए कितने मायने रखते हो। तुम मेरे लिए एक साथी से बढ़कर थे। तुम मेरे भाई की तरह थे। तुम्हें जाने देना मेरे लिए अब तक की सबसे मुश्किल चीजों में से एक है। मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा, हर चीज के लिए शुक्रिया।'
अथिया शेट्टी भी हुईं इमोशनल
वहीं अथिया शेट्टी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ब्रॉडी की कई तस्वीरें साधा करते हुए लिखा, 'मेरे ब्रॉडी। मैं तुम्हारे बिना अपना घर और अपनी जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकती। हमारे बचपन का सबसे प्यारा और अच्छा हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया। शांति से आराम करो मेरे लड्डू राम।' इस इमोशनल पोस्ट के साथ अथिया ने दिल टूटने वाला इमोजी भी शेयर किया।

सुनील शेट्टी ने भी जताया शोक
अहान के इमोशनल पोस्ट को सुनील शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, "ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे मेरे प्यारे बच्चे।" सुनील सेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर को आखिरी बार नादानियां फिल्म में देखा गया था।