अराजकतत्वों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Edited By Ramkesh,Updated: 14 Sep, 2026 07:06 PM

statue of dr ambedkar vandalized by miscreants angry villagers stage protest

उत्तर प्रदेश में एटा जिले के ललहट गांव में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी जिससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना के...

एटा: उत्तर प्रदेश में एटा जिले के ललहट गांव में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी जिससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जैथरा थाना क्षेत्र के ललहट गांव में सोमवार सुबह आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। उसने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ग्रामीण विकास कुमार ने बताया कि इससे पहले भी दो बार प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना हो चुकी हैं और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी बार ऐसी घटना होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने कहा कि आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जैथरा के थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस आसपास की गतिविधियों, उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!