Edited By Ramkesh,Updated: 05 Jul, 2022 02:04 PM
जिले के करमा क्षेत्र में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ चलती ट्रेन के आगे कूद गयी। इस घटना में महिला और उसके दोनों बच्चों की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि करमा थाना क्षेत्र के केकराही रेलवे स्टेशन के पास सोमवार...
सोनभद्र: जिले के करमा क्षेत्र में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ चलती ट्रेन के आगे कूद गयी। इस घटना में महिला और उसके दोनों बच्चों की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि करमा थाना क्षेत्र के केकराही रेलवे स्टेशन के पास सोमवार देर शाम एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर चलती मालगाड़ी के सामने कूद गयी। जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया।
इस घटना में अजीता पाल (27) और उसके छोटे बेटे सौरभ (चार) की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे बच्चे रौनक (छह) की वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि अजीता दोनों बच्चों को साथ लेकर घर से दवा लेने के लिए निकली थी। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।