सहारनपुर में बड़ा हादसा, पानी से भरे गड्ढे में डूबने से छह साल के मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम; अकीका समारोह के दौरान हुई घटना

Edited By Purnima Singh,Updated: 13 Jun, 2026 03:59 PM

six year old boy drowns in water filled pit in saharanpur

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में अकीका समारोह के दौरान कथित तौर पर पानी से भरे गड्ढे में गिरने से छह वर्षीय लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार शाम को नकुड़ पुलिस थाना क्षेत्र में खेड़ा अफगान रोड स्थित एक बगीचे...

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में अकीका समारोह के दौरान कथित तौर पर पानी से भरे गड्ढे में गिरने से छह वर्षीय लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार शाम को नकुड़ पुलिस थाना क्षेत्र में खेड़ा अफगान रोड स्थित एक बगीचे में हुई। घटना के बाद उत्सव का माहौल मातम में बदल गया। नकुड़ थाना प्रभारी (एसएचओ) सुरेश कुमार ने मीडिया को बताया कि अंबेहटा कस्बे के गादान मोहल्ले का रहने वाला आफताब उर्फ भूरा अपने परिवार के साथ समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचा था। 

समारोह के दौरान उसका बेटा मोहम्मद अफ्फान खेलते समय लापता हो गया, परिवार के सदस्यों और मेहमानों ने बच्चे की तलाश शुरू की। उन्होंने बताया कि जब कुछ देर तक वह नहीं मिला तो बगीचे के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें अफ्फान अपने छोटे भाई के साथ आयोजन स्थल के पीछे उद्यान क्षेत्र की ओर जाता दिख रहा है। उसके छोटे भाई ने परिवार को बताया कि अफ्फान पानी भरे गड्ढे में गिर गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने गड्ढे में खोजबीन की और काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला। 

पुलिस ने बताया कि अफ्फान को पास के डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि आगे की कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। अकीक़ा एक पारंपरिक इस्लामी समारोह है जो बच्चे के जन्म के बाद आयोजित किया जाता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!