Shravasti News: सीएम योगी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, पीड़ितों को दी राहत सामग्री

Edited By Pooja Gill,Updated: 11 Jul, 2024 03:54 PM

shravasti news cm yogi visited flood

श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश का श्रावस्ती जिला बाढ़ से प्रभावित है। यहां पर पिछले दिनों से आई बाढ़ के बाद आज सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रावस्ती पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांव का जायजा लिया...

श्रावस्ती (दुर्गेश शुक्ला): उत्तर प्रदेश का श्रावस्ती जिला बाढ़ से प्रभावित है। यहां पर पिछले दिनों से आई बाढ़ के बाद आज सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रावस्ती पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांव का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ में फंसे हुए 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने वाले एवं पीड़ितों को पुरस्कृत किया। वहीं, पीएससी की फ्लड टीम जिसने रेस्क्यू ऑपरेशन करके 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला था उनको भी पुरुस्कृत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें बाढ़ राहत सामग्री भी वितरित किया।

सीएम ने रेस्क्यू किए गए लोगों से की मुलाकात
आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 100 बाढ़ पीड़ितों को बढ़ राहत सामग्री दी। मोहनपुर के 11 लोग जो बाढ़ में फंसे हुए थे वहां के लोगों ने 112 पर फोन करके सहायता मांगी, जिसके बाद पीएसी की फ्लैट टीम मौके पर पहुंची और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया यहां पर मुख्यमंत्री ने इन 11 लोगों को प्रशस्ती पत्र दिया। वहीं, पीएससी की फ्लड टीम को भी पुरस्कृत कर इनाम देने की घोषणा की।

सीएम ने पीड़ितों को दिया मुआवजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ पीड़ित और बाढ़ में घिरे हुए लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या न होने पाए इसलिए प्रशासन को सख्त निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने जो बाढ़ में चार लोग बह गये थे और उनकी मृत्यु हो गई थी उनको चार-चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया है और सांत्वना दी है।

सीएम योगी बलरामपुर का भी करेंगे दौरा
बता दें कि प्रदेश के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए है। इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ उन इलाकों का जायजा लेंगे जो बाढ़ प्रभावित हो गए है। आज सीएम योगी बलरामपुर जिलों का दौरा करेंगे। बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण करेंगे और बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण करेंगे। बाढ़ राहत शिविर का भी सीएम योगी जायजा लेंगे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!