मेरठ: घर के बाहर घूमते समय कनपटी में गोली मारी, आपसी रंजिश में युवक की हत्या

Edited By Imran,Updated: 27 Sep, 2022 12:31 PM

shot in the head while walking outside the house

प्रदेश में बदमाशों का वर्चस्व कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मेरठ के नौचंदी इलाके में सोमवार आधी रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक अपने घर के बाहर टहल रहा था। जहां हमलावरों ने पहले रेकी की, उसके बाद कनपटी पर गोली मारी।

मेरठ: प्रदेश में बदमाशों का वर्चस्व कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मेरठ के नौचंदी इलाके में सोमवार आधी रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक अपने घर के बाहर टहल रहा था। जहां हमलावरों ने पहले रेकी की, उसके बाद कनपटी पर गोली मारी। खून से लथपथ हालत में युवक जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि यह हत्या आपसी रंजिश को लेकर हुई है। वहीं पुलिस ने युवक के पिता ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। उनकी तलाश में एसओजी और नौचंदी पुलिस की 3 टीम लगाई गई हैं।
PunjabKesari
पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म निवासी अमान (22 साल) सोमवार रात में खाना खाकर घर के बाहर निकला था। युवक अपने घर से पहले पैदल ही करीब 150 मीटर दूर करीमनगर तक पहुंचा। उसके बाद रास्ते में ही टहलता रहा। रात के लगभर 12 बजे के आसपास हमलावर आए और अमान की कनपटी पर गोली मार दी। जिसके बाद अमान खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर पड़ा। अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक के पिता ने आरोपी बिलाल और अनस को नामजद किया है। पुलिस को पता चला है कि अमान की आरोपी बिलाल और अनस से पुरानी रंजिश है। एक साल पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। यह बात पीड़ित परिजनों ने पुलिस को बताई है।
PunjabKesari
CCTV कैमरे में कैद हुए हत्यारे
बता दें कि जिस जगह पर रात में अमान की गोली मारकर हत्या की गई है। वहां गली में एक घर के बाहर CCTV कैमरा लगा था। पुलिस ने यहां की CCTV फुटेज देखी तो उसमें हत्यारे भी कैद हुए। जहां वह पहले से अमान की रेकी कर रहे थे। पुलिस ने कैमरे की DVR को कब्जे में ले लेकर छानबीन कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!