बस्ती: वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सत्ता से बेदखल करने की खातिर विपक्षी दलों से एकजुटता का आवाहन करते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी सपा से समझौते को तैयार है, बशर्ते उन्हें सम्मानजनक सीटें देने का भरोसा दिलाया जाए।
यादव ने पत्रकारों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को अगर सत्ता से हटाना है तो सभी दलों को एक साथ होकर चुनाव लड़ना होगा। आगामी विधानसभा चुनाव मे अगर देश का भला चाहते हो तो सभी दल एक जुट हो जाएं क्योंकि भाजपा की सरकार से सभी ऊब चुके हैं। सभी वर्ग परेशान है बिना किसी योजना के ये सरकार कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी (SP) से गठबंधन को तैयार है कि लेकिन सम्मानजनक सीट मिलने पर ही समझौता किया जाएगा। प्रसपा नेता ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानो के हितों के बारे में झूठ का ढिंढोरा पीट रही है। उन्होने कहा कि प्रसपा किसानों के हितों की लड़ाई के लिए आगे रहेगी। प्रसपा किसानो की पार्टी है।
IAS अधिकारी लव अग्रवाल के भाई की संदिग्ध हालत में मौत, खेत से मिला गोली लगा शव
NEXT STORY