मिशन 2024 की तैयारी में प्रसपा: शिवपाल ने की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा...बेटे आदित्य को बड़ी जिम्मेदारी

Edited By Mamta Yadav,Updated: 10 Aug, 2022 06:59 PM

shivpal is preparing for mission 2024 praspa announces new state executive

समाजवादी पार्टी (सपा) से दूरी बनाने के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अपनी पार्टी को नये सिरे से सजाना संवारना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर अपने पुत्र आदित्य...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) से दूरी बनाने के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अपनी पार्टी को नये सिरे से सजाना संवारना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर अपने पुत्र आदित्य यादव को सौंपने के बाद उन्होंने बुधवार को पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की।

PunjabKesari

बता दें कि 97 सदस्यीय कार्यकारिणी में अलीगढ़ के रक्षपाल सिंह और लखनऊ के फरहत हसन खां को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि अजय त्रिपाठी प्रदेश प्रमुख महासचिव होंगे। पार्टी में 19 प्रदेश महासचिव बनाये गये है। प्रदेश कार्यकारिणी में अल्पसंख्यक समुदाय के अलावा सवर्ण, पिछड़े और दलित वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। लखनऊ के संदीप मौर्य कोषाध्यक्ष नियुक्त किये गये है।
PunjabKesari

हालांकि कार्यकारिणी की लंबी चौड़ी लिस्ट में महिलाओं का प्रतिनिधित्व कम है। शिवपाल ने कल यानी मंगलवार को अपने पुत्र आदित्य यादव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की थी।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!