इंडिया गठबंधन बिना दूल्हे की बारात, नहीं बनने वाली इनकी सरकार: संजय निषाद

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 18 May, 2024 05:32 PM

sanjay nishad said india alliance is a wedding procession without

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद आज पांचवे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को गढ़वागांव में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित किया और कौशां...

कौशांबी: प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद आज पांचवे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को गढ़वागांव में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित किया और कौशांबी सुरक्षित लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी विनोद सोनकर कोभारी मतों से जितानेकी मतदाताओं से अपील की।      

इंडिया गठबंधन बिना दूल्हे की बारात की सरकार बनने वाली नहीं...
उन्होंने अपने संबोधन में विपक्षी गठबंधन को निशाना बनाते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन बिना दूल्हे की बारात की सरकार बनने वाली नहीं है पिछले चुनाव में भी कांग्रेस सपा गठबंधन बना था जिसमें सपा हाफ और कांग्रेस साफ हो गए थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष को वोट करना पाप है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश प्रदेश की योगी सरकार की योजनाओं की उन्होंने जमकर तारीफ की।

निषाद ,केवट ,मल्लाह को सम्मान से जीने का हक दिया
उन्होंने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसी सरकार है जिसने निषाद ,केवट ,मल्लाह को सम्मान से जीने का हक दिया है। उन्होंने कहा ‘‘ मुझे खुद कैबिनेट मिनिस्टर बनाया गया है। सरकार में रहकर अपने समाज के उत्थान मछुआ कल्याण योजना के माध्यम से लाखो लोगों को लाभान्वित करने का कार्य चल रहा है।'' उन्होंने विनोद सोनकर को तीसरी बार जीताकर संसद में भेजने के अपील किया।

लोकसभा के पांचवें चरण के चुनाव को लेकर शनिवार शाम 6 बजे से प्रचार थम जाएगा। पांचवें चरण में 14 लोकसभा सीटों व विधानसभा की एक सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के लिए 144 प्रत्याशी और लखनऊ पूर्व विधानसभा उपचुनाव के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। पांचवें चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा की सीटों पर मतदान होगा। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!