​ ये माफियाओं के लिए आंसू बहाते हैं- इंडिया गठबंधन पर PM मोदी का तंज

Edited By Ramkesh,Updated: 26 May, 2024 02:41 PM

they shed tears for the mafia  pm modi s taunt on india alliance

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की घोसी संसदीय सीट से भाजपा-एनडीए प्रत्याशी अरबिन्द राजभर के लिए पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा कांग्रेस गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब माफियाओं पर कार्रवाई होती है...

मऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की घोसी संसदीय सीट से भाजपा-एनडीए प्रत्याशी अरबिन्द राजभर के लिए पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा कांग्रेस गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि जब माफियाओं पर कार्रवाई होती है तो उनके लिए ये परिवारवादी गठबंधन आंसू बहाता है। जिन्होंने ने आप के घरो में आग लगाई, जो माफिया के लिए आंसू बहाते है ऐसे लोगों को पूर्वांचल की जनता पैर नहीं रखने देगी। पीएम मोदी ने सपा कांग्रेस का इंडिया गठबंधन जातियों को बांट कर आपस में लड़ाने का काम करता हैं। पूर्वांचल हमारे लिए महत्वपूर्ण है। जब समाज के लोग आपस में ही लड़ते रहेंगे तो अपने मूल उद्देश्य से लोग भटक जाते हैं।

PunjabKesari

इंडिया गठबंधन के लोग संविधान बदल कर धर्म के आरक्षण देना चाहते हैं
पीएम मोदी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग संविधान बदल कर धर्म के आरक्षण देना चाहते है।  यहां जो first time voters हैं, उन्हें सपा का 2012 का घोषणा पत्र शायद याद नहीं होगा। 2012 में सपा ने अपने घोषणा पत्र में साफ-साफ लिखा है, जैसे बाबा साहेब अंबेडकर ने दलितों को आरक्षण दिया, वैसा ही आरक्षण मुसलमानों को दिया जाएगा। ये संविधान की भावना के खिलाफ है, लेकिन इंडी वालों को इसकी कोई परवाह नहीं।

ये लोग चुनाव के दौरान मंदिर जाने का दिखावा करते हैं 
चुनाव के दौरान ये (इंडी गठबंधन) मंदिरों में जाने का दिखावा करते हैं, लेकिन 500 साल बाद हमारी सभ्यता, हमारी आस्था का इतना बड़ा पल आया, तो ये राम मंदिर को गालियां देने लगे, उसमें खोट ढूंढने लगे। ये लोग राम मंदिर बनने से बहुत नाराज हुए। ये लोग लगातार दबाव बना रहे हैं, जैसे शाहबानो का फैसला पलटा, वैसे ही राम मंदिर पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला पलटा जाए।

मुस्लिम आरक्षण का पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट में अटका
सपा-कांग्रेस के परिवार ने पूर्वांचल के माफिया का क्षेत्र बना दिया था। गरीबी और लाचारी का क्षेत्र बना दिया था, लेकिन 10 साल से पूर्वांचल देश का प्रधानमंत्री चुन रहा है। 7 साल से पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री चुन रहा है और इसलिए पूर्वांचल सबसे खास है। पीएम ने कहा कि एक झटके में कांग्रेस ने दलितों, आदिवासियों के आरक्षण को खत्म कर मुस्लिम जातियों को आरक्षण दिया। मुस्लिम आरक्षण का पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट में अटका हुआ क्योंकि बाबा साहब ने संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण देने के खिलाफ थे। उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया के लोग वहां जा रहे है लेकिन सपा कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकरा दिया। पीएम ने कहा जब मोदी इनकी पोल खोलता है तो ये मोदी  की कब्र खोदने की बात करते है। 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!