कांग्रेस नेता के 'गीता में जिहाद' वाले बयान पर भड़के साक्षी महाराज, बोले- दुर्भाग्य से उनके मां-बाप ने उनका नाम शिवराज रखा

Edited By Imran,Updated: 22 Oct, 2022 02:48 PM

sakshi maharaj furious over congress leader statement of jihad in gita

उन्नाव (विशाल चौहान): कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के ‘गीता में जिहाद’ वाले बयान पर साक्षी महाराज ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से उनके मां-बाप ने उनका नाम शिवराज रखा।

उन्नाव (विशाल चौहान): कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के ‘गीता में जिहाद’ वाले बयान पर साक्षी महाराज ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से उनके मां-बाप ने उनका नाम शिवराज रखा। जिन्हें भारतीय संस्कृति का जिन्हें ज्ञान नहीं, उन्हें बता दूं कि विश्व में भारत की संस्कृति की धमक है। भारत में सनातन धर्म अकेला है जो विश्व कल्याण की बात करता है। सनातन के अलावा कोई मजहब विश्व की कल्याण की बात नहीं करता  है।

दुर्भाग्य से उनके मां-बाप ने उनका नाम शिवराज रखा
कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के ‘गीता में जिहाद’ वाले बयान पर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से उनके मां-बाप ने उनका नाम शिवराज रखा। सारे विश्व में हमारी संस्कृति सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत् की है। सनातन के अलावा कोई मजहब विश्व की कल्याण की बात नहीं करता  है। बता दें कि पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता शिवराज पाटिल ने अपने हालिया दावे से विवाद खड़ा कर दिया है कि ‘जिहाद’ की अवधारणा का उल्लेख न केवल कुरान में बल्कि भगवद गीता और ईसाई धर्म में भी मिलता है।

BJP विधायक के बयान पर अपनी अपनी आस्था कहकर बात टाली
वहीं साक्षी महाराज ने बिहार के भागलपुर से भाजपा के विधायक लल्लन पासवान के विवादित बयान पर भी कहा है की भारतीय संस्कृति के अनुसार इस देश में नास्तिक व आस्तिक दोनों चले आ रहे हैं। ऐसे लोग भी है  जो भगवान राम को मानते हैं और ऐसे लोग भी है जो नहीं मानते हैं। ऐसे में लक्ष्मी के संदर्भ में  जो कहा गया है, वो अपने अपने आदमी का विचार है इसमें कोई टिप्पणी करना नहीं चाहता।

गुजरात व हिमाचल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी
उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज से जब गुजरात और हिमाचल चुनाव को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि केजरीवाल, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी कितना ही ताकत लगा ले लेकिन वहां भारतीय जनता पार्टी का विकल्प सब मिल करके भी नहीं बन सकते। वहां माननीय प्रधानमंत्री व गृहमंत्री जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से सरकार बनेगी। गुजरात व हिमाचल की जनता बहकावे में नहीं आने वाली। वो अपना और अपने राज्य का भला जानती है। उनको पता है कि BJP सरकार में ही उनका विकास हो सकता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!