कश्मीर में आतंकवादियों के हाथों मारे गए सगीर सुपुर्द-ए-खाक, 6 महीने पहले हुई थी पत्नी की मौत...बेटियां हुई अनाथ

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 18 Oct, 2021 05:14 PM

sagir surd e khak killed by terrorists in kashmir wife died 6

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के हाथों जान गंवाने वाले, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सगीर अहमद का पार्थिव शरीर रविवार को देर रात उनके गृह जिले लाया गया और पुलिस की कार्यवाही के बाद कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। क्षेत्रीय पार्षद...

सहारनपुर: जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के हाथों जान गंवाने वाले, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सगीर अहमद का पार्थिव शरीर रविवार को देर रात उनके गृह जिले लाया गया और पुलिस की कार्यवाही के बाद कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। क्षेत्रीय पार्षद मसूंर बदर ने बताया कि सगीर अहमद का पार्थिव शरीर रविवार देर रात उनके गृह जिले लाया गया और पुलिस की कार्यवाही के बाद रात को ही दबनी वाले कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
PunjabKesari
उन्होंने बताया कि मोहल्ला सराय हिसामुददीन निवासी 57 वर्षीय सगीर अहमद लकड़ी पर शिल्पकारी के कुशल कारीगर थे और जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एक निजी कंपनी मे काम करते थे। उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर की रात को जब सगीर कारखाने से अपने घर लौट रहे थे। तभी आतंकवादियों ने उनकी हत्या कर दी थी। पार्षद ने बताया कि सगीर के परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। सगीर की पत्नी नफीसा की छह महीने पहले कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!