चंद्रयान-2 की चंद्रमा पर लैंडिंग देखेगी लखनऊ की राशि, PM मोदी से पूछेगी ये सवाल

Edited By Deepika Rajput,Updated: 31 Aug, 2019 03:33 PM

rashi will see chandrayaan 2 landing on moon

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रहने वाली राशि वर्मा 7 सिंतबर को बेंगलुरु स्थित इसरो मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चंद्रयान-2 की चंद्रमा पर लैंडिंग देखेगी। लखनऊ के दिल्ली पब्लिक स्कूल की 10वीं की छात्रा राशि वर्मा का चयन देश भर के उन...

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रहने वाली राशि वर्मा 7 सिंतबर को बेंगलुरु स्थित इसरो मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चंद्रयान-2 की चंद्रमा पर लैंडिंग देखेगी।

ऑनलाइन स्पेस क्विज में राशि ने बनाया अपना स्थान
लखनऊ के दिल्ली पब्लिक स्कूल की 10वीं की छात्रा राशि वर्मा का चयन देश भर के उन मेधावी 60 बच्चों में हुआ है, जिन्हें साइंस की दुनिया से प्यार है। इन बच्चों का चयन एक साइंस क्विज के माध्यम से किया गया है। 10 से 25 अगस्त तक आयोजित इस ऑनलाइन साइंस क्विज में 10 मिनट के अंदर 20 सवालों का जवाब देना था। इसमें राशि वर्मा ने अपना स्थान बनाया है।

प्रधानमंत्री मोदी से पूछूंगी सबसे पहले ये सवाल
चयन के बाद राशि वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे आदर्श हैं। वह हमेशा सकारात्मक सोच रखते हैं। उनमें आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा है। थकान तो उनमें दिखती ही नहीं। राशि ने कहा मिलने पर मेरा उनसे सबसे पहला सवाल यही होगा कि आप एक साथ इतने काम कैसे करते हो।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!