मिठाई खाते ही बिगड़ी तबीयत... बिजनौर में फूड पॉइजनिंग से 2 साल के मासूम की मौत, परिवार के अन्य 6 लोग बीमार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 Jun, 2026 07:34 AM

a 2 year old boy died in bijnor after eating sweets brought from a wedding

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के जीतपुर खास गांव में शादी समारोह से लाई गई मिठाई खाने के बाद 2 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 4 बच्चों सहित 6 अन्य लोग बीमार पड़ गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। नांगल सोती थाने के प्रभारी राम प्रताप ने बताया कि गांव...

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के जीतपुर खास गांव में शादी समारोह से लाई गई मिठाई खाने के बाद 2 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 4 बच्चों सहित 6 अन्य लोग बीमार पड़ गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। नांगल सोती थाने के प्रभारी राम प्रताप ने बताया कि गांव निवासी सुधा देवी (63) लगभग 5 दिन पहले एक शादी समारोह से मिठाई लेकर आई थीं। परिवार के सदस्यों ने मंगलवार रात वह मिठाई खाई थी। 

ये भी पढ़ें:- UP में बड़ी सुरक्षा चूक: RSS प्रमुख मोहन भागवत की शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव... सुरक्षित, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

पुलिस के अनुसार मिठाई खाने के कुछ ही समय बाद संदीप, उनकी पत्नी नीतू, देव कुमार (2), कार्तिक (6), रितिक (4), पल्लवी और वंश (10) को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। बीमार लोगों का गांव में ही एक निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया।

ये भी पढ़ें:- '2 दिन पहले कहा था सब ठीक है'... ओमान तट पर टैंकर हमले में UP के शिवानंद सहित 3 भारतीयों की मौत, परिवारों में कोहराम

अधिकारियों ने बताया कि उपचार के दौरान बुधवार को देव कुमार की मृत्यु हो गई, जबकि अन्य 6 लोगों की हालत में सुधार है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अंकित चौधरी ने बताया कि सभी मरीजों का उपचार गांव में ही किया गया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!