शर्मनाक: टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्‍ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Edited By Ramkesh,Updated: 24 Sep, 2023 03:13 PM

rape of eight year old girl by luring her with toffee accused absconding

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में आठ वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। जिले के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया, ‘‘परिजनों ने शिकायत में इंतजार नाम के युवक पर आरोप लगाया...

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में आठ वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। जिले के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया, ‘‘परिजनों ने शिकायत में इंतजार नाम के युवक पर आरोप लगाया है। आरोपी बच्ची को टॉफी का लालच दिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया।"

उन्होंने बताया कि बच्‍ची ने घर पहुंचकर माता-पिता को घटना के बारे में बताया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जैन ने कहा, "आरोपी फिलहाल फरार है और उसे गिरफ्तार करने के लिए कई टीम गठित की गई हैं।

ये भी पढ़ें:- छात्रा निष्ठा त्रिपाठी की हत्या मामले में नया मोड़, पुलिस बोलीं- आत्महत्या का रूप देना चाहता था हत्यारा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में छात्रा निष्ठा त्रिपाठी की हत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, असलहा ठिकाने लगाने वाले आरोपित आदित्य शुक्ल को पुलिस ने देवरिया से शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया आदित्य शुक्ल अपने आप को निदोष बता रहा है। पकड़े गए आरोपी आदित्य शुक्ल ने बताया कि घटना के समय वह और मोनू दूसरे कमरे में थे।
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!