Rampur News: घरों के चारों ओर 12 फिट पानी का तेज बहाव, 24 घंटे से बाढ़ में फंसी 24 जिंदगियों को रेस्क्यू टीम ने बचाया

Edited By Mamta Yadav,Updated: 14 Sep, 2024 10:58 PM

rampur news rescue team saved 24 lives trapped in flood for 24 hours

उत्तर प्रदेश का रामपुर उत्तराखंड की सीमा से सटा हुआ जनपद है यही कारण है कि यहां पर कोसी गंगा और पीलाखार जैसी प्रमुख नदियां जलस्तर बढ़ने से लोगों की धड़कने तेज करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ती है। पहाड़ों पर बारिश हो रही है और धीरे-धीरे इन नदियों...

Rampur News, (रवि शंकर): उत्तर प्रदेश का रामपुर उत्तराखंड की सीमा से सटा हुआ जनपद है यही कारण है कि यहां पर कोसी गंगा और पीलाखार जैसी प्रमुख नदियां जलस्तर बढ़ने से लोगों की धड़कने तेज करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ती है। पहाड़ों पर बारिश हो रही है और धीरे-धीरे इन नदियों का जल स्तर बढ़ने लगा है। बाढ़ की स्थिति में नियंत्रण बनाए जाने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। खुद जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र बाढ़ क्षेत्र इलाकों का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन की अगुवाई में अजीम नगर थाना क्षेत्र में बाढ़ में फंसी 24 ज़िदगियों को रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला। तीन परिवारों के 24 सदस्य 24 घंटे से फंसे हुए थे। घरों के चारों ओर 10 से 12 फिट बाढ़ का तेज पानी बह रहा था। टीम ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया हैं। जिला प्रशासन की अगुवाई में नहर विभाग की ओर से 35 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं साथ ही कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।
PunjabKesari
बाढ़ क्षेत्र में पहुंचे जिलाधिकारी रामपुर जोगिंदर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यहां बाढ़ की स्थिति अभी नहीं है। यहां ऊपर जो राम गंगा बैराज हैं उसमे लगभग 56000 क्यूसिक पानी छोड़ा गया है इसी के तहत हम और कप्तान महोदय द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा है। लोगों को विश्वास दिलाया जा रहा है कि प्रशासन की पूरी तैयारी हैं किसी प्रकार की होनी अनहोनी में पूरा रिस्पांस दिया जाएगा। यह गांव छपर्रा है तहसील स्वार का, उसी का आज हम लोगों ने भ्रमण किया है हमारे यहां पर तहसील की टीमें मौजूद हैं। बाढ़ चौकी हम लोगों ने स्थापित कर दी है किसी भी प्रकार की जनहानि या मकान की भी हानि होने पर जो सरकार के द्वारा सहायता दी जाती है। 24 घंटे के अंदर खाते में अमाउंट जाता है और जगह-जगह पर हमारे जो अवेयरनेस वाले पॉइंट हैं वह भी बताए गए हैं। एसडीएम हमारे मौके पर मौजूद हैं लगभग 3 से 4 ऐसे गांव हैं जो प्रभावित हो सकते हैं उसी का आज हम सब लोगों ने निरीक्षण किया हैं।
PunjabKesari
वहीं पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्यासागर मिश्र ने बताया कि जैसा कि आपको पता है कि भारी बारिश हो रही है भारी वर्षा से लोगों के फसलों के साथ-साथ इलाके और तालाबों के किनारे बच्चे तेर जाने की वजह से कई घटना दुर्घटना हो रही हैं। हमारे द्वारा आमजन से अपील भी की गई है और साथ ही साथ पानी छोड़ने की स्थिति में बाढ़ चौकी सक्रिय हैं। हम लोग सिंचारी विभाग जिला प्रशासन के साथ संपर्क में है लगातार हमारे द्वारा निरीक्षण करके उचित मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
PunjabKesari
वहीं रेस्क्यू टीम हेड कांस्टेबल सुशील कुमार ने बताया कि यह लोग लगभग 36 घंटे से फंसे हुए थे। यह तकरीबन 20 से 22 लोग हैं अभी इनमें से सात आठ लोगों को निकाल लिया है बाकी और लोगों को लेकर आ रहे हैं अगर एक बार में आ पाएंगे तो ठीक नही तो फिर जाना पड़ेगा तो भी जाएंगे।
PunjabKesari
रेस्क्यू करने के बाद रेस्क्यू टीम विश्वजीत मलिक ने बताया कि हम लोग नाव के द्वारा बाढ़ में फंसे लोगों को बचा रहे हैं। हमारी टीम 10 12 लोगों की लगी हुई है हम लोग रेस्क्यू कर रहे हैं। यह लोग लगभग 24 घंटे से फंसे हुए थे। हमने लगभग 7 से 8 लोग निकाल लिए हैं बाकी अभी और निकाल रहे हैं अभी एक आद चक्कर और लगेगा उसमें सारे आ जाएंगे। यह बाढ़ का पानी 12 फीट से ज्यादा है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!