गांधी परिवार का एक सदस्य जाएगा जेल: राकेश टिकैत का दावा- 2024 में फिर बेइमानी से बनेगी BJP सरकार, योगी बनेंगे गृहमंत्री… चलवाएंगे बुलडोजर

Edited By Mamta Yadav,Updated: 05 Aug, 2022 10:28 PM

rakesh tikait s claim bjp government will be formed again in 2024 dishonestly

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भविष्यवाणी की है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर बेइमानी से सरकार बनायेगी और उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गृहमंत्री बनेंगे।

अमरोहा: भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भविष्यवाणी की है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर बेइमानी से सरकार बनायेगी और उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गृहमंत्री बनेंगे।  
    
PunjabKesari

बता दें कि जिले में सूदनपुर बिजलीघर पर चल रहे किसानों के धरने में पहुंचे किसान नेता टिकैत ने केन्द्र में फिर से भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा, ‘‘2024 में फिर बेईमानी से इनकी (भाजपा) सरकार बनेगी। गृहमंत्री योगी आदित्यनाथ को बनाया जाएगा और उनसे बुलडोजर चलवाया जाएगा।'' टिकैत ने कहा कि किसानों की असली लड़ाई 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद ही शुरू होगी। देश को किसान ही बचा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘आजादी की लड़ाई में किसानों ने जिस तरह सब कुछ दांव पर लगा दिया था। अंग्रेजों ने हमारे पूर्वजों को फांसी पर लटकाया था। ठीक उसी जज्बे के साथ आरपार की लड़ाई लड़ने की जरूरत है। किसानों की असली लड़ाई 2024 के बाद ही ढंग से शुरू होगी। नहीं तो एक ही विकल्प है भाजपा के सामने हाथ खड़े कर उसमें शामिल हो जाओ। या फिर आंदोलन के लिए तैयार रहें। दूसरा विकल्प नहीं बचा है।''      

राकेश टिकैत ने कहा कि जत्थे में सत्ता है इसलिए समय की मांग है कि किसान संगठनों को कमजोर नहीं होने दें। अपने आप को हर समय संघर्ष के लिए मजबूत रखें। देश को बचाने के लिए आंदोलन की जरूरत पड़ेगी। देश को किसान ही बचा सकता है। उन्होंने दावा किया कि ज्यादातर राजनीतिक पाटिर्यों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। उन्होंने कांग्रेस के बार में भी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि गांधी परिवार का कोई एक सदस्य जेल जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!