राजभर का पैर एक जगह नहीं टिकता, विधानसभा चुनाव तक SBSP-सपा नहीं होंगे एक साथ: संजय निषाद

Edited By Umakant yadav,Updated: 23 Oct, 2021 06:04 PM

rajbhar s foot does not stay in one place sanjay nishad

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने शनिवार को दावा किया कि अगली बैठक में भाजपा से सीटों के बंटवारे पर मुहर लग जाएगी। डॉ. निषाद ने यहां संवाददाताओं के साथ की गई बातचीत में यह...

बलिया: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने शनिवार को दावा किया कि अगली बैठक में भाजपा से सीटों के बंटवारे पर मुहर लग जाएगी। डॉ. निषाद ने यहां संवाददाताओं के साथ की गई बातचीत में यह जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव तक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) का गठबंधन टिके रहने पर संदेह जताया।

डॉ.निषाद ने कहा कि सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का पैर एक जगह नहीं टिकता। उन्होंने मंहगाई से जुड़े सवाल के जबाब में स्वीकार किया है कि आम लोग मंहगाई की मार को झेल रहे हैं, लेकिन यह भी कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते मूल्य के लिए पिछली सरकारों की नीति जिम्मेदार है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी के सवाल पर सफाई देते हुए कहा कि यह महज सुझाव था लेकिन मीडिया ने उनके बयान को तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत किया। डॉ. निषाद ने कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की नाव डूब रही है, पहले वह नाव संभाले क्‍योंकि कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति है और उसके नेता पार्टी छोड़ रहे हैं।

उन्‍होंने दावा किया कि प्रतिज्ञा यात्रा से कांग्रेस को कुछ हासिल नहीं होगा। डॉ. निषाद ने कहा कि प्रियंका गांधी वाद्रा आज उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जो घोषणाएं कर रही हैं, सबसे पहले उन्हें कांग्रेस शासित राज्यों में लागू करानी चाहिए। गौरतलब है कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा और निषाद की पार्टी का गठबंधन हुआ था और भाजपा ने अपने चुनाव चिह्न पर डॉ. संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद को संत कबीर नगर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था। वह चुनाव जीत गये। भाजपा ने वर्ष 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में डॉ.निषाद की पार्टी से गठबंधन करने की घोषणा की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!