Hathras stampede case: राहुल गांधी ने हादसे को लेकर CM योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, मुआवजा बढ़ाने का किया आग्रह

Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Jul, 2024 12:06 PM

rahul gandhi wrote a letter to cm yogi regarding hathras incident

Hathras stampede case: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुए भगदड़ कांड को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है। जिसमें राहुल गांधी ने भगदड़ हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा...

Hathras stampede case: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुए भगदड़ कांड को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है। जिसमें राहुल गांधी ने भगदड़ हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा राशि बढ़ाकर देने की मांग की है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी ने सीएम योगी को लिखे पत्र में लिखा है कि हाथरस में भगदड़ हादसे से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर, उनका दुख महसूस कर और समस्याएं जान कर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र के माध्यम से उनसे अवगत कराया। मुख्यमंत्री जी से मुआवजे की राशि को बढ़ाकर शोकाकुल परिवारों को जल्द से जल्द प्रदान करने का आग्रह किया। इस दुख की घड़ी में उन्हें हमारी सामूहिक संवेदना और सहायता की आवश्यकता है।

PunjabKesari

मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर सहित 2 अन्य गिरफ्तार, भगदड़ में 121 लोगों की चली गई थी जान
हाथरस भगदड़ मामले में मुख्य आरोपी समेत 3 और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस भगदड़ में सत्संग के बाद 121 लोगों की जान चली गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) हाथरस निपुण अग्रवाल ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बताया कि मुख्य आयोजक और मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को हाथरस पुलिस के विशेष अभियान समूह ने शुक्रवार देर शाम दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि शनिवार को सिकंदराराऊ पुलिस ने दो और आरोपियों राम प्रकाश शाक्य और संजू यादव को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि एडीजी आगरा जोन ने देव प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया है।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!