2027 के विधानसभा चुनाव पर डिप्टी CM ने किया बड़ा दावा- 'समाजवादी पार्टी को 'समाप्तवादी पार्टी' बना देगी जनता'

Edited By Anil Kapoor,Updated: 23 Mar, 2025 07:15 AM

public make samajwadi party  summitist party  in 2027 assembly elections

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की जनता 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को ‘समाप्तवादी पार्टी' बना देगी। मौर्य ने हरदोई...

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की जनता 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को ‘समाप्तवादी पार्टी' बना देगी। मौर्य ने हरदोई में सम्राट अशोक जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जैसे संस्कार हैं, वैसे ही उनके विचार हैं और राज्य की जनता सपा को ‘समाप्तवादी पार्टी' बना देगी।

जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को ‘समाप्तवादी पार्टी' बना देगी: केशव प्रसाद मौर्य
उन्होंने कहा कि यहां बड़ी संख्या में एकत्र हुए लोगों ने 2027 में समाजवादी पार्टी को खत्म करने का संकल्प लिया है, जैसा उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में किया था। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और सहयोगी दलों ने 403 में से 325 सीटों पर जीत हासिल की थी। केशव प्रसाद मौर्य उस समय पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष थे। मौर्य ने अखिलेश यादव को पर कटाक्ष करते हुए कि जो लोग अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हैं, जनता उन्हें सीधे सैफई (अखिलेश यादव के पैतृक गांव) भेजती है ना कि दिल्ली या लखनऊ। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!