योगी, प्रियंका और मायावती समेत कई प्रमुख नेताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश को जन्मदिन की बधाई दी

Edited By PTI News Agency,Updated: 01 Jul, 2022 05:28 PM

pti uttar pradesh story

लखनऊ, एक जुलाई (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को शुक्रवार को उनके जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और द्रविड़ मुनेत्र कषगम समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं...

लखनऊ, एक जुलाई (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को शुक्रवार को उनके जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और द्रविड़ मुनेत्र कषगम समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने बधाई दी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव शुक्रवार को 49 साल के हो गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, '' उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।''
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने यादव की लंबी उम्र की कामना करते हुए ट्वीट किया, ''समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको लंबी उम्र दें व सदा स्वस्थ रखें।''
बसपा प्रमुख मायावती ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही उनके परिवार के लोगों को भी शुभकामना दी। मायावती ने ट्वीट किया, '' समाजवादी पार्टी के प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके दीर्घायु जीवन की कामना। उनके परिवार के लोगों को भी इस अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं।''
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश के निडर विपक्षी नेता और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई।’’
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी ट्वीट के जरिए अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!