नोएडा में रसोई गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, छह लोग झुलसे

Edited By PTI News Agency,Updated: 21 Jan, 2021 02:16 PM

pti uttar pradesh story

नोएडा, 21 जनवरी (भाषा)। गौतमबुद्धनगर के थाना बिसरख क्षेत्र स्थित पतवारी गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक घर में रसोई गैस के सिलेंडर लीक होने से लगी आग में छह लोग झुलस गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि पतवारी गांव में रहने वाले लक्ष्मण के घर में बृहस्पतिवार सुबह एलपीजी सिलेंडर से गैस का रिसाव होने के बाद आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में लक्ष्मण की पत्नी रूबी के अलावा चांदनी, मुस्कान, लव, जिंगल, गुड्डू आदि झुलस गए। उन्होंने बताया कि सभी को उपचार के लिए बिसरख स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

सं.

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!