Edited By PTI News Agency,Updated: 05 Nov, 2020 09:26 AM
नोएडा, चार नवम्बर (भाषा) जनपद गौतम बुद्ध नगर में बुधवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 339 नये मामले सामने आये। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
नोएडा, चार नवम्बर (भाषा) जनपद गौतम बुद्ध नगर में बुधवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 339 नये मामले सामने आये। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि बुधवार सुबह तक गौतम बुद्ध नगर जनपद में कोविड-19 के 339 नये मामले सामने आये हैं।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण से जनपद में अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 24 घंटे में कोविड-19 से संक्रमित 177 मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 1,443 मरीजों का उपचार चल रहा है।
जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 17,168 मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं, जबकि 18,679 मरीज अब तक जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक 4,13,247 लोगों के नमूनों कोविड-19 की जांच के लिए लिये गए हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग आज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं, उन्हें यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करके उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।