रायबरेली-अमेठी तक ही सीमित रहने वाली प्रियंका को मिल सकती है पूरे UP की कमान

Edited By Deepika Rajput,Updated: 04 Sep, 2019 05:21 PM

priyanka can get command of the entire up

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की खेवनहार के तौर पर उतारी गईं प्रियंका गांधी को पार्टी जल्द ही पूरे प्रदेश का दायित्व देने की तैयारी में है। अब तक रायबरेली और अमेठी तक ही सीमित रहने वाली प्रियंका गांधी जल्द ही पूरे उत्तर प्रदेश में काम करती नजर आएंगी।

लखनऊः उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की खेवनहार के तौर पर उतारी गईं प्रियंका गांधी को पार्टी जल्द ही पूरे प्रदेश का दायित्व देने की तैयारी में है। अब तक रायबरेली और अमेठी तक ही सीमित रहने वाली प्रियंका गांधी जल्द ही पूरे उत्तर प्रदेश में काम करती नजर आएंगी।

सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को प्रियंका ने यूपी के तमाम नेताओं, पूर्व और वर्तमान विधायकों के साथ राहुल गांधी के आवास पर बैठक की। देर शाम तक चली इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। कांग्रेस की प्रदेश टीम बड़ी नहीं होगी। इस बार कमेटी पहले की तुलना में 10 गुना छोटी होगी। कमेटी के सदस्यों की औसत उम्र 40 साल होगी। नई टीम में युवा और ऊर्जावान चेहरों को जगह दी जाएगी।

बता दें कि, प्रियंका के ऊपर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के संगठन को सक्रिय और मजबूत करने के साथ अगले विधानसभा चुनाव में ठीकठाक सीटें जिताने का जिम्मा होगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!