'सनातन को मिटाने वाले मिट्‌टी में मिले', CM Yogi ने बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, सोमनाथ के जल से किया अभिषेक, राज्यपाल भी रहीं मौजूद

Edited By Purnima Singh,Updated: 11 May, 2026 05:51 PM

governor patel and cm yogi offered prayers to baba vishwanath in varanasi

'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, अटूट आस्था की गौरव गाथा' के तहत वाराणसी में आयोजित 'सोमनाथ संकल्प महोत्सव' में शामिल होने पहुंची उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया।...

वाराणसी : 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, अटूट आस्था की गौरव गाथा' के तहत वाराणसी में आयोजित 'सोमनाथ संकल्प महोत्सव' में शामिल होने पहुंची उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। आधिकारिक बयान के मुताबिक, पटेल और योगी ने सोमनाथ से आए जल से काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया और बाबा के दरबार में माथा टेककर लोगों के कल्याण की कामना की। 

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में राज्यपाल को अंगवस्त्र और रुद्राक्ष की माला भेंट की। इसमें कहा गया है कि पीला वस्त्र धारण किए मंदिर के शास्त्रीगण ने शंख ध्वनि और कलाकारों ने डमरू आदि वाद्य यंत्र बजाकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री का मंदिर प्रांगण में स्वागत किया। बयान में कहा गया है कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने 'हर हर महादेव' की जयकार के साथ हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। 

मुख्यमंत्री ने इससे पहले छह मई को भी काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया था। बयान के मुताबिक, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में सामूहिक 'ओम' जाप किया और फिर सोमनाथ भवन में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की प्रतिकृति के रूप में निर्मित शिवलिंग की पूजा-अर्चना की। इसमें कहा गया है कि पटेल और योगी ने 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व प्रदर्शनी' का भी अवलोकन किया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!