गोरखपुर जनता दर्शन में पहुंचे 200 फरियादी: इलाज के लिए खुलेगा सरकारी खजाना, जमीन कब्जाने पर भड़के CM योगी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 16 May, 2026 12:28 PM

government will provide full assistance in the treatment of the poor yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को आश्वस्त किया कि उपचार कराने में सरकार भरपूर मदद करेगी और इसके लिए...

Gorakhpur News:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को आश्वस्त किया कि उपचार कराने में सरकार भरपूर मदद करेगी और इसके लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि दी जाएगी।

200 फरियादियों के बीच खुद पहुंचे सीएम योगी
मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान करीब 200 लोगों से मिले। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगो तक जाकर उनकी समस्याओं को सुना। उनके प्रार्थना पत्र लिए और पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए। अलग-अलग मामलों से जुड़े समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषप्रद होना चाहिए।

'चिंता मत करिए, इलाज जरूर होगा'— CM योगी
जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद का अनुरोध करने आए थे। एक महिला ने अपने बच्चे के इलाज में आर्थिक दिक्कत और आयुष्मान कार्ड न होने की समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चिंता मत करिए। बच्चे का इलाज जरूर होगा। आयुष्मान कार्ड बनवाएंगे और विवेकाधीन कोष से इलाज में आर्थिक सहायता देंगे। एक अन्य महिला को भी उन्होंने इन्हीं शब्द भावों का आत्मीय संबल दिया। इलाज संबंधी प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए योगी ने कहा कि इस्टीमेट की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर शासन को उपलब्ध करा दें।

भू-माफियाओं पर सख्त एक्शन के निर्देश, बच्चों को बांटी चॉकलेट
बताया जा रहा है कि अपराध व जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री योगी पुलिस अधिकारियों को अपराधियों व भू माफिया के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को खूब दुलारा और चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!