प्रयागराज: गंगा में मिले अब तक 24 शवों का कराया गया दाह संस्कार,  बारिश से दिखने लगे थे शव

Edited By Ramkesh,Updated: 16 Jun, 2021 02:59 PM

prayagraj so far 24 dead bodies found in ganga were cremated

तीर्थराज प्रयाग में फाफामऊ गंगा घाट पर कटान में तेजी आने से रेती में दबे अब तक 24 शवों का नगर निगम ने विधि विधान से दाह संस्कार कराया। नगर निगम के जोनल अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि फाफामऊ घाट समेत आसपास कछारी क्षेत्र में बड़ी संख्या...

प्रयागराज: तीर्थराज प्रयाग में फाफामऊ गंगा घाट पर कटान में तेजी आने से रेती में दबे अब तक 24 शवों का नगर निगम ने विधि विधान से दाह संस्कार कराया। नगर निगम के जोनल अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि फाफामऊ घाट समेत आसपास कछारी क्षेत्र में बड़ी संख्या में शवों को दफनाया गया था। बारिश शुरू होने से गंगा में कई स्थानों पर कटान होने के कारण रेती में दफनाए गये शव दिखलाई पड़ने पर नगर निगम उनका अंतिम संस्कार पिछले पन्द्रह दिनो से करा रहा है।

सिंह ने बताया कि बुधवार को भी घाट किनारे कटान के कारण तीन शव रेती में दिखाई पड़ने पर निगम ने उनका दाह संस्कार कराया। मंगलवार को घाट पर तीन महिला और चार पुरूष के शवो का दाह संस्कार कराया गया था।  उन्होंने बताया कि अब तक कटान के कारण रेती में दफनाए गये शवों के बाहर दिखलाई पड़ने वाले कुल 24 शवों का दाह संस्कार नगर निगम द्वारा कराया जा चुका है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!