भीषण सड़क दुर्घटना में इंस्पेक्टर नवीन कुमार यादव का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, प्रशिक्षण से लौटते वक्त हुआ हादसा

Edited By Purnima Singh,Updated: 11 Jun, 2026 11:49 AM

police inspector dies in road accident while returning from training in etah

एटा पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिस निरीक्षक की जिले में एक सड़क हादसे में बृहस्पतिवार तड़के मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान बुलंदशहर जिले के ताला नगला गांव निवासी इंस्पेक्टर नवीन कुमार यादव के रूप में हुई, जो एटा पुलिस लाइन में...

Etah News : एटा पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिस निरीक्षक की जिले में एक सड़क हादसे में बृहस्पतिवार तड़के मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान बुलंदशहर जिले के ताला नगला गांव निवासी इंस्पेक्टर नवीन कुमार यादव के रूप में हुई, जो एटा पुलिस लाइन में तैनात थे। 

कोतवाली नगर थाना प्रभारी प्रेम पाल सिंह ने कहा कि यादव मुरादाबाद में डॉ. बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करने के बाद अपनी निजी कार से एटा लौट रहे थे, तभी कार की ट्रैक्टर से टक्कर हो गयी। अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात करीब 11.30 बजे मिरहची थाना क्षेत्र के आसेपुर गांव के पास उनकी कार एक ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि यादव को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने बृहस्पतिवार तड़के उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे और क्षेत्राधिकारी सदर संकल्प दीप कुशवाहा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दे दी। 1998 बैच के सब-इंस्पेक्टर यादव के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी हैं। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक छा गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!