फिरोजाबाद में दौड़ती ट्रेन में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Edited By Ramkesh,Updated: 17 Jun, 2026 06:57 PM

a massive fire broke out on a moving freight train in firozabad the driver s pr

उत्तर प्रदेश के फिरोजा बाद जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर दौड़ती ट्रेन मालगाड़ी में बुधवार शाम चार बजे रूपसपुर के निकट भीषण आग लग गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया। देखते ही देखते पूरी...

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजा बाद जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर दौड़ती ट्रेन मालगाड़ी में बुधवार शाम चार बजे रूपसपुर के निकट भीषण आग लग गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया। देखते ही देखते पूरी बोगी से आग की लपटें निकलने लगीं। हालांकि इस हादसे में किसी हादसे में एक व्यक्ति के मारे की खबर सामने आई है, लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।  

मौके पर पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। रेलवे के साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटना पर पहुंच गए हैं। एक व्यक्ति की जलने से मृत्यु की बात कही जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इस घटना के कारण कॉरिडोर पर ट्रेनों का आवागमन बंद है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!