Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 Mar, 2022 04:35 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रतिद्वंद्वियों पर निशाना साधते हुए कहा कि महलों में रहने वाले और बड़ी कारों में सवार होकर घूमने वाले लोग गरीबों की समस्याओं को नहीं समझ सकते। मोदी ने केंद्र में ...
गाजीपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रतिद्वंद्वियों पर निशाना साधते हुए कहा कि महलों में रहने वाले और बड़ी कारों में सवार होकर घूमने वाले लोग गरीबों की समस्याओं को नहीं समझ सकते। मोदी ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के जनकल्याण के पहलों को रेखांकित करते हुए कहा कि 100 वर्षों में सबसे भीषण महामारी के दौरान भी सरकार ने मुफ्त राशन देकर किसी को भी खाली पेट सोने नहीं दिया।
यहां भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित एक जनसभा में मोदी ने कहा कि गाजीपुर कई महान हस्तियों की जन्मभूमि है। उन्होंने इस संदर्भ में जिले के रहने वाले मनोज सिन्हा का नाम लिया जो इस वर्तमान समय में ज्रम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल हैं। गाजीपुर में अंतिम चरण में सात मार्च को मतदान होगा।