PM मोदी ने CM Yogi के जन्मदिन पर की उनके नेतृत्व की सराहना, बोले- BJP के प्रमुख नेताओं में से एक...

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 05 Jun, 2023 03:36 PM

pm modi praised cm yogi s leadership on his birthday

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और भारत के सबसे अधिक आबा...

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य के उनके नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। पिछले छह वर्षों में, उन्होंने राज्य को शानदार नेतृत्व प्रदान किया है और साथ ही इसकी सर्वांगीण प्रगति सुनिश्चित की है। प्रमुख मानदंडों पर, उत्तर प्रदेश का विकास उल्लेखनीय रहा है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।'' आदित्यनाथ सोमवार को 51 वर्ष के हो गए। वह 2017 से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। वर्ष 2022 में राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस राज्य में शानदार जीत के साथ पार्टी के सत्ता में लौटने के बाद वह भाजपा के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक बन गए हैं। 
PunjabKesari
सीएम योगी के जन्मदिन पर देश के कई दिग्गज नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं. लोकसभा अध्यक्ष और बीजेपी (BJP) सांसद ओम बिड़ला (Om Birla), केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani), राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने मुख्यमंत्री को बधाई दी है। ओम बिड़ला ने लिखा, "उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें। आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और अधिक समृद्ध और खुशहाल बने तथा देश की प्रगति में अग्रणी योगदान देता रहे, यही कामना है।"
PunjabKesari
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। वे पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ, उत्तर प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने के लिये काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में इसका धरातल तैयार कर दिया है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें एवं दीर्घायु करें।"


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!