PM मोदी ने किया राम मंदिर ट्रस्ट का ऐलान, जानें कैसा होगा स्वरूप

Edited By Ajay kumar,Updated: 05 Feb, 2020 01:06 PM

pm modi announced ram temple trust know how it will look

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या स्थित राम मंदिर ट्रस्ट का ऐलान कर दिया है। जिसका नाम श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र...

नई दिल्ली/लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या स्थित राम मंदिर ट्रस्ट का ऐलान कर दिया है। जिसका नाम श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र रखा गया है। PM के ट्रस्ट ऐलान के बाद इस बात के लिए उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर ट्रस्ट का स्वरूप कैसा होगा।

ट्रस्ट में होंगे 15 सदस्य
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ट्रस्ट में 15 सदस्य होंगे। जिसमें से एक ट्रस्टी दलित समाज से रहेगा। गृह मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी, अयोध्या के DM, निर्मोही अखाड़ा से 1 सदस्य, राम जन्मभूमि न्यास के महंथ नृत्यगोपाल दास के साथ रामजन्म भूमि आंदोलन से लगातार जुड़े रहे VHP के महामंत्री चम्पत राय सदस्य रहेंगे। अयोध्या में मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी अब ट्रस्ट के हाथ में ही होगी।

राम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट के नक्शे के आधार पर बनेगा मंदिर
बता दें कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए लोग इसमें शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण उसी नक्शे के आधार पर होगा जो राम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट ने बनाये थे। राम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट ने अब तक जो भी निर्माण कार्य करवाएं है उसका उपयोग मंदिर निर्माण में किया जाएगा।

जनभागीदारी के लिए खोला जाएगा ट्रस्ट का बैंक अकाउंट
मंदिर निर्माण में सरकार की वित्तीय सहायता नहीं होगी। मंदिर निर्माण में जनभागीदारी होगी। इसके लिए ट्रस्ट का एक बैंक अकाउंट खोला जाएगा और लोगों से चंदा इक्कठा किया जाएगा। ट्रस्ट के अकॉउंट में पेमेंट ऑनलाइन, पर्ची और डायरेक्ट कलेक्शन के जरिये किया जाएगा। दावा है कि 25 मार्च से 2 अप्रैल के बीच हिन्दू कैलेंडर वर्ष के अनुसार वर्ष प्रतिपदा यानी चैत्र नवरात्र के दौरान मंदिर निर्माण कार्य आरम्भ हो सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!