Edited By Purnima Singh,Updated: 14 Jul, 2026 11:52 AM

मुजफ्फरनगर के सरकारी जिला अस्पताल में विवाद को लेकर हुए हमले में एक मरीज की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि जिला अस्पताल के सघन देखभाल कक्ष (आईसीयू) में भर्ती मरीज रमेश...
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर के सरकारी जिला अस्पताल में विवाद को लेकर हुए हमले में एक मरीज की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि जिला अस्पताल के सघन देखभाल कक्ष (आईसीयू) में भर्ती मरीज रमेश पाल (45) पर सोमवार को संजय नामक व्यक्ति ने आपसी विवाद को लेकर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि संजय अस्पताल में भर्ती अपनी मां कमला देवी की तीमारदारी के लिये आया था, तभी उसका पाल से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई। मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : UP के इस जिले में हिंदू युवती संग घूम रहा था मुस्लिम युवक, मार्केट में भीड़ ने जमकर पीटा, हिंदूवादी नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जिला परिषद बाजार के पास रविवार शाम एक मुस्लिम युवक को एक हिंदू महिला के साथ पाए जाने पर कथित तौर पर कुछ हिंदू कार्यकर्ताओं ने पीट दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि मामले में पांच नामजद आरोपियों गौरव शर्मा, कुशलवीर, शुभम, प्रशांत शर्मा और लोकेश सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है... पढ़ें पूरी खबर...