SpiceJet में नौकरी के नाम युवाओं को भेजते थे फर्जी जॉइनिंग लेटर, करोड़ों की ठगी करने वाले 5 दबोचे

Edited By Anil Kapoor,Updated: 13 Jul, 2026 08:32 AM

call center duping people in name of getting jobs in spicejet busted 4 arrested

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस ने स्पाइसजेट एयरलाइंस में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से कथित तौर पर ठगी करने वाले एक कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान...

Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस ने स्पाइसजेट एयरलाइंस में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से कथित तौर पर ठगी करने वाले एक कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने सैकड़ों लोगों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी करने की बात स्वीकार की है।

ऑपरेशन साइबर वज्र के तहत 5 आरोपी गिरफ्तार
अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने बताया कि फेस-1 थाना पुलिस ने ऑपरेशन साइबर वज्र के तहत कार्रवाई करते हुए स्पाइसजेट एयरलाइंस में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी सुदेश सिंह, बृजेश भदोरिया, अर्जुन और संदीप कुमार तिवारी को सेक्टर-2 से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से ठगी में इस्तेमाल 8 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, डेबिट कार्ड, 13 सिम कार्ड और 3 बैंक पासबुक बरामद किए गए हैं।

युवाओं को जाल में फंसाने का खुला राज
सिंह के मुताबिक, विभिन्न पोर्टल पर मिली शिकायत की जांच के दौरान उक्त कॉल सेंटर का पर्दाफाश हुआ। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे क्विकर डॉट कॉम सहित अन्य वेबसाइट से नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं की जानकारी हासिल कर उनसे संपर्क करते थे और उन्हें स्पाइसजेट में नौकरी की पेशकश करते थे।

फर्जी नियुक्ति पत्र भेजकर म्यूल बैंक खातों में ऐंठते थे मोटी रकम
सिंह के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि नौकरी की पेशकश के झांसे में आने वाले युवाओं को फर्जी नियुक्ति पत्र भेजे जाते थे और फिर पंजीकरण शुल्क तथा प्रोसेसिंग फीस के नाम पर उनसे म्यूल बैंक खातों में मोटी रकम अंतरित करवाई जाती थी। म्यूल बैंक खाते ‍ऐसे बैंक खाते होते हैं, जिनका इस्तेमाल अपराधी खाताधारक की जानकारी के बिना या कभी-कभी उसकी मिलीभगत से अवैध धन के लेन-देन या धनशोधन के लिए करते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!