विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं इसलिए UP में संविदा पर नौकरी को लेकर अफवाह फैला रहाः मौर्य
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 19 Sep, 2020 08:56 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के दौरान दिव्यांगों को उपकरण वितरित करने के दौरान उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री
प्रयागराजः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के दौरान दिव्यांगों को उपकरण वितरित करने के दौरान उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकारी नौकरियों में संविदा की व्यवस्था को लेकर लोग अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि संविदा की जो पूर्व व्यवस्था है उसमें ना परिवर्तन हुआ है और ना ही होने वाला है।
मौर्य ने कहा कि सरकार न ही 50 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों को सेवानिवृत्त करने जा रही है और न ही संविदा की व्यवस्था को नए तरीके से लागू करने की योजना है। यह पूछे जाने पर कि जब ऐसी कोई योजना नहीं है तो हंगामा क्यों मचा है, इस पर मौर्य ने कहा, ‘‘विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं और वह इस तरह की चीजों को तुल देने का प्रयास कर रहा है।'' मौर्य ने माघ मेला के आयोजन के बारे में कहा कि यह एक धार्मिक अनुष्ठान है। कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए निर्विघ्न रूप से माघ मेले का आयोजन होगा।
Related Story

UP विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 2 लाख की घूस लेते रंगे हाथ धरे गए शाहाबाद के EO, बिल पास करने के बदले...

2027 विधानसभा चुनाव से पहले UP BJP की नई टीम का ऐलान, भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, यहां देखें...

UP के किसानों को बड़ी सौगात: लखनऊ में बनेगा क्लीन प्लांट सेंटर, बढ़ेगी आय... बागवानी को मिलेगा नया...

UP में ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा 21 साल का फर्जी अफसर गिरफ्तार, NSG कमांडो की वेशभूषा में थे साथी

Lucknow Encounter: UP STF की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख का इनामी शूटर ढेर, बिल्डर मर्डर केस में था वॉन्टेड

कांग्रेस और सपा का अब न कोई ठौर है, न ठिकाना: केशव प्रसाद मौर्य

नोएडा सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी UP से Delhi जा रही बस, मची चीख-पुकार... कई घायल

UP में आसमान से बरसी आफत: बिजली गिरने से 3 की मौत, जर्जर छत ढहने से मलबे में दबे लोग... 24 घंटे का...

UP Board ने उठाया सख्त कदम: प्रदेशभर के 465 विद्यालयों की मान्यता की रद्द, जानिए क्या रही वजह ?

9 साल में बदली UP की तस्वीर: 926 करोड़ की सौगात देकर बोले CM योगी— 'देश में अब जय श्री राम से होता...