अम्बेडकरनगर: प्रत्याशियों के पक्ष में मायावती ने किया प्रचार, बोलीं- ओपिनियन पोल को गलत साबित करना होगा

Edited By Ramkesh,Updated: 19 Feb, 2022 03:16 PM

opinion polls have to be proved wrong mayawati

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में चौथे चरण का प्रचार चरम पर है नेताओं में जुबानी जंग भी जारी है इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती अम्बेडकर नगर में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने पहुंची। इस दौरान शिव बाबा मैदान...

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में चौथे चरण का प्रचार चरम पर है नेताओं में जुबानी जंग भी जारी है इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अम्बेडकरनगर में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने पहुंची। इस दौरान शिव बाबा मैदान में उमड़े हुए जनसैलाब को देकर मायावती खूब गदगद हुई। उन्होंने इस दौरान, सपा, कांग्रेस, भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

मायावती ने कहा कांग्रेस, सपा अपनी गलत नीतियों की वजह से ही सत्ता से बेदखल हुई है।  उसी रास्ते पर पांच साल तक भाजपा ने कार्य किया है। कांग्रेस दलित के वोट को हथियाने के लिए किस्म-किस्म के नाटक करती है। मायावती ने  बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया सिर्फ एक विशेष जाति के लोगों तक ही सीमित रहा है। उन्होंने कहा कि संसद में समाजवादी पार्टी ने SC/ST का बिल फाड़ दिया था। SC/ST के छात्रों के विदेश जाकर पढ़ने की योजना को भी समाजवादी पार्टी की सरकार ने फेल कर दिया।

सपा सरकार में सभी फैसले  SC/ST समाज के खिलाफ लिए गए। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी अपने को दलित हितैसी बता रही है उसके बावजूद भी ​सपा सरकार में दलित के खिलाफ हुए​ फैसलों को नहीं बदला सिर्फ वोट के लिए दिखावा करते है। मायावती ने कहा मीडिया में सही आकड़ो को दबा ​दिया​ है। महापुरुष के नाम पर रखे नाम को ​समाजवादी पार्टी​ ने बदल दिया।  भाजपा, सपा सरकार में दलितो का शोषण बढ़ा है। जनता को सपा, भाजपा को हर हाल में रोकना होगा। भाजपा सरकार में मुस्लिम दहशत में जी रहे है। दलितो और पिछड़ो को आरक्षण का पूरा लाभ नही मिल पा रहा है क्योंकि इस सरकार में ज्यादा काम प्राइवेट हाथों में दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के लोगों को  रोजी रोटी की तलाश में दूसरे राज्यो में जाना पड़ा रहा है।  भाजपा में ब्राह्मण समाज पर भी अत्याचार बढ़ा है।  बीएसपी की सरकार बनते ही लोगों को उन्हें उनके अधिकार और सम्मान दिया जाएगा। प्रदेश में पलायन को रोकने के लिए उचित कदम उठाएं जाएंगे। 

बहुजन समाज पार्टी की सरकार में किसी जाति का शोषण नहीं होगा। मायावती ने कहा कानून व्यवस्था को ठीक किया जाएगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार न मिलने से लोगों को पलायन करना पड़े इसके लिए भी कदम उठाया जाएगा। उन्होंने अम्बेडकर नगर की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा इस जिले को सरकार बनने पर प्राथमिकता के आधार पर जिले में विकास कार्य को शुरु कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों के लिए आयोग का गठन किया जाएगा। पुरानी पेंशन को हमारी सरकार बनते ही लागू किया जाएगा। Bjp सरकार में धर्म और राजनीतिक द्वेष के कारण खासकर धरनो आदि के मामले में जो गलत तरीके से फसाये गए उनकी जांच कराकर केस को खत्म किया जाएगा। विरोधियों के हवा हवाई घोषणा पत्र पर जनता को नहीं जाना है। बसपा कहने में नही करने में  विश्वास रखती है, चार बार रही सरकार में करके भी दिखाई है।

बसपा सरकार के कार्यो और योजनाओं का नाम बदलकर भुनाने का प्रयास किया है, लेकिन उसमें भी सही तरीके से अम्बेडकर और कांसी राम का सपना पूरा नही हो सका।  वहीं हाल में ही पार्टी को छोड़ कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों पर भी उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तीन ग्रुप में पार्टी को बांटने की वजह से पंचायत चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा। पार्टी को ज्यादा नुक्सान न हो जिससे उन्हे पार्टी से निकालन पड़ा। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार पार्टी अकेले दम पर लड़ रही है। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी की  पांच​वीं ​​ बार सरकार बनने जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!