मिशन 2024: भाजपा ने बूथ स्तर पर ही नहीं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी छिड़ने वाले युद्ध को जीतने की बनाई रणनीति

Edited By Ajay kumar,Updated: 26 Sep, 2023 11:33 AM

one war booth for bjp and another on social media platform

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर ही नहीं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी छिड़ने वाले युद्ध को जीतने की रणनीति बना रही है। पार्टी का संदेश है कि चुनाव में एक युद्ध बूथ पर तो दूसरा युद्ध सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर होता है। ह

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर ही नहीं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी छिड़ने वाले युद्ध को जीतने की रणनीति बना रही है। पार्टी का संदेश है कि चुनाव में एक युद्ध बूथ पर तो दूसरा युद्ध सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर होता है। हमें दोनों युद्ध जीतना है। विपक्ष के हर दुष्प्रचार का हर हमले का संस्कारित भाषा में करारा जवाब देना है। पार्टी को आशंका है कि लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया पर विपक्ष षड्यंत्र रचकर चुनौतियां खड़ी करेगा। विपक्ष का पूरा जोर अफवाहें फैलाने पर रहेगा। ऐसे में सोशल मीडिया के योद्धाओं की जिम्मेदारी चुनाव में महत्वपूर्ण रहेगी।

PunjabKesari

सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सम्पन्न हुई बैठक में बनाई गई रणनीति
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की आईटी एवं सोशल मीडिया कार्यशाला सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सम्पन्न हुई। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के लक्ष्मण, केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप, मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता, मोर्चा और प्रकोष्ठों की राष्ट्रीय सोशल मीडिया समन्वयक प्रीति गांधी, मोर्चे के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक राहुल नागर ने सोशल मीडिया पर भाजपा की प्रभावी उपस्थिति के लिए सुझाव दिए।

PunjabKesari

भाजपा के योद्धा बूथ और सोशल मीडिया पर भी फहरायेगें विजय का परचम
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार भाजपा के योद्धा बूथ पर भी और सोशल मीडिया पर भी विजय का परचम फहरायेगें। इस लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर ओबीसी नेतृत्व को तैयार करना है। आज भाजपा की सास्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा ने राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी दलों के नेताओं को मंदिरों में झुकने के लिए विवश किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!