सरकारी स्कूल बना डांस फ्लोर! शिक्षा के मंदिर में परोसी गई अश्लीलता, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, अनुमति पर उठे सवाल; होगी जांच

Edited By Purnima Singh,Updated: 08 Jun, 2026 06:00 PM

obscene dance in the primary school premises

बलिया जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम में कथित रूप से अश्लील नृत्य किया गया जिसके बाद अवैध रूप से यह कार्यक्रम आयोजित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस नृत्य का वीडियो...

Ballia News : बलिया जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम में कथित रूप से अश्लील नृत्य किया गया जिसके बाद अवैध रूप से यह कार्यक्रम आयोजित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस नृत्य का वीडियो सोमवार को फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित हुआ जिसमें 'सीयर शिक्षा ब्लॉक' के तारणपुर गांव में सरकारी प्राथमिक विद्यालय के मैदान में नर्तकी अश्लील नृत्य करते हुए दिख रही है। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने सोमवार को कहा कि स्कूल 20 मई से 20 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए बंद है तथा प्रधानाचार्य रमेश प्रसाद फिलहाल जनगणना कार्यों में पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किये गये हैं। उन्होंने कहा कि तारणपुर के राम बच्चू भारती की बेटी की 29 मई 2026 को शादी हुई थी। सिंह ने बताया कि राम बच्चू भारती ने अवैध रूप से स्कूल परिसर में बारात रुकने की व्यवस्था की थी तथा गीत और नृत्य प्रस्तुत करने वाला एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया था। 

सिंह ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी सुनील चौबे और प्रधानाध्यापक रमेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से सोमवार को एक औपचारिक शिकायत दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उभांव के थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने शिकायत मिलने की पुष्टि की और कहा कि पुलिस इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!