99 में सिर्फ 16 छात्र पहुंचे स्कूल, रजिस्टर में 51 मौजूद! मिड-डे मील में घोटाला... जांच में खुली बड़ी गड़बड़ी, हेडमास्टर पर गिरी गाज

Edited By Purnima Singh,Updated: 06 Jun, 2026 02:08 PM

headsuspended for tampering with attendance register

लखीमपुर खीरी जिले में मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) योजना में अनियमितताओं के आरोप में एक प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) प्रवीण तिवारी ने शुक्रवार को पलिया ब्लॉक के...

Lakhimpur Kheri News : लखीमपुर खीरी जिले में मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) योजना में अनियमितताओं के आरोप में एक प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) प्रवीण तिवारी ने शुक्रवार को पलिया ब्लॉक के कोठिया उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सागर को निलंबित कर दिया। 

तिवारी ने बताया कि पलिया ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के औचक निरीक्षण में मध्याह्न भोजन के लाभार्थी छात्रों की उपस्थिति में हेरफेर पाया गया। इससे लागत और अनाज के दुरुपयोग की आशंका है। बीईओ की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि निलंबन के बाद कुम्भी ब्लॉक के बीईओ को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह आरोपों की जांच कर अंतिम रिपोर्ट सौंपेंगे।  निलंबन आदेश के मुताबिक, 30 अप्रैल को पलिया बीईओ के निरीक्षण में रजिस्टर पर 51 छात्रों की उपस्थिति दर्ज थी, जबकि मौके पर कुल 99 में से सिर्फ 16 छात्र मिले। 

आदेश में कहा गया है कि 20 फरवरी को स्कूल में नामांकित 133 बच्चों में से सिर्फ तीन बच्चे ही उपस्थित थे जबकि पिछले दो दिनों के रिकॉर्ड में रोजाना 75 से 89 बच्चों की हाजिरी दिखाई गई थी। पलिया बीईओ ने प्रधानाध्यापक पर बिना औपचारिक छुट्टी लिए अनुपस्थित रहने और शैक्षणिक मानकों की अनदेखी करने की भी शिकायत दर्ज कराई है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!