अब भाजपा को हटाने के लिए सपा को नई क्रांति चलानी पड़ेगी: शिवपाल यादव

Edited By Pooja Gill,Updated: 11 Oct, 2024 03:31 PM

now sp will have to launch a new revolution

UP News: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को जय नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोकने के प्रयास करने पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी...

UP News: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को जय नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोकने के प्रयास करने पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग क्रांतिकारियों का सम्मान नहीं कराना चाहते हैं। प्रदेश सरकार पुलिस के दम पर दमन चक्र चला रही।

'क्रांतिकारियों का सम्मान नहीं कराना चाहती भाजपा'
शिवपाल यादव ने कहा कि ‘‘मेरी राष्ट्रीय अध्यक्ष से गुजारिश है कि वह जयप्रकाश नारायण की संपूर्ण क्रांति की तरह भारतीय जनता पार्टी को हटाने के लिए नई क्रांति चलाएं। राजधानी लखनऊ में जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को माल्यार्पण करने से रोकना दमनकारी कदम है, जिसे कहीं से भी न्यायोचित नहीं कहा जा सकता है। आज जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर समाजवादियों को माल्यार्पण करना था, लेकिन भाजपा कि प्रदेश सरकार पुलिस की दम पर जो दमन चक्र चला रही है, वहां जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण हो जाता, देश के महान लोग जेपी से लेकर अन्य उन सभी का सम्मान हो जाता, सरकार महापुरुषों का सम्मान नहीं करने देना चाहती है क्या बिगड़ जाता, समाजवादी पार्टी के लोग तो केवल माल्यार्पण ही तो कर देते।

यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार को NDA से समर्थन वापस लेना चाहिए: अखिलेश यादव

एक घंटे के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन
बता दें कि लखनऊ में हुए हंगामे के बाद समाजवादी पार्टी के गढ़ इटावा में भी समाजवादी सड़कों पर उतर आए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव की अगुवाई में करीब 200 से अधिक सपाईयों ने शहर के शास्त्री चौराहे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नगर मजिस्ट्रेट और पुलिस उपाधीक्षक से हुई वार्ता के बाद अभिषेक यादव और अन्य सपाइयों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!