'संभल की घटना में अखिलेश सहित पूरी सपा शामिल', भाजपा विधायक ने इस प्रत्याशी पर लगाया हिंदू-मुस्लिम कराने का आरोप

Edited By Imran,Updated: 14 Dec, 2024 12:22 PM

bjp mla accused this candidate of dividing hindus and muslims

पहली बार विधायक बनने के बाद मुरादाबाद पहुंचे भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि संभल की घटना में अखिलेश यादव के साथ पूरी समाजवादी पार्टी शामिल है। उन्होंने सपा के सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान को सम्भल में हिंसा...

मुरादाबाद ( सागर रस्तोगी ): पहली बार विधायक बनने के बाद मुरादाबाद पहुंचे भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि संभल की घटना में अखिलेश यादव के साथ पूरी समाजवादी पार्टी शामिल है। उन्होंने सपा के सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान को सम्भल में हिंसा कराने की नींव रखने वाला बताया।

भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने आरोप लगाया कि सम्भल में जो हुआ उसकी नींव कुंदरकी में सपा के प्रत्याशी हाजी रिजवान ने डाली और अंतिम रूप सम्भल के दो परिवारों (सपा सांसद बर्क और सपा विधायक इकबाल महमूद) ने दिया। भाजपा विधायक ने कहा कि सर्वे कहीं चल रहा है भीड़ कहीं खड़ी है। लोग कहीं मर रहे हैं और पत्थर कहीं चल रहे हैं। सम्भल के कांड अपने कार्यकर्ताओं से एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए कराए। वो बोले कि सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान 7 नवंबर को कुंदरकी क्षेत्र में घटना करना चाहते थे लेकिन मुस्लिम समाज के लोग सजग हो गए।

रामवीर सिंह ने कहा कि कुंदरकी में लोगों ने इसकी पहरेदारी की जब ये कुंदरकी में हिन्दू मुसलमान नहीं कर पाए तो सपा प्रत्याशी कुंदरकी हाजी रिजवान ने सम्भल में मस्जिद पर अक्का डिलारी के महंत से न्यायालय में दावा दाखिल करा दिया। हाजी रिजवान सम्भल के बवाल में पूरी तरह से संलिप्त हैं। हाजी रिजवान उपचुनाव से पहले कुंदरकी में हिन्दू मुस्लिम बवाल कराना चाहते थे लेकिन वो जब कामयाब नहीं हुए तो ये झगड़ा चुनाव के बाद सम्भल में हुआ।  


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!