चर्चित बिकरू कांड में अब मनू पांडेय की कुर्की की तैयारी, पहले बनाया सरकारी गवाह... अब बना दिया आरोपित

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 21 May, 2024 12:22 PM

now preparations for attachment of manu pandey in bikaru case

यूपी के बिकरू कांड को शायद ही कोई भूल पाया हो। बिकरू कांड में महिला मनु पांडेय को पहले पुलिस ने सरकारी गवाह बनाया था। वहीं, पुलिस ने तीन साल बाद मनु पांडेय को अब आरोपी बनाया है। बिक...

कानपुर: यूपी के बिकरू कांड को शायद ही कोई भूल पाया हो। बिकरू कांड में महिला मनु पांडेय को पहले पुलिस ने सरकारी गवाह बनाया था। वहीं, पुलिस ने तीन साल बाद मनु पांडेय को अब आरोपी बनाया है। बिकरू कांड के बाद सबसे ज्यादा ऑडियो मनु के वायरल हुए थे। मनु विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय के बेटे शशिकांत की पत्नी हैं। कोर्ट ने चार साल बाद पुलिस को गैर जमानती वारंट जारी करते हुए उसकी संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश दिए हैं। सोमवार को एसीपी कार्यालय से चौबेपुर पुलिस को कुर्की का आदेश मिलने के बाद इंस्पेक्टर ने बिकरू जाकर मनू पांडेय से जुड़ी संपत्तियों की जानकारी जुटाई।

पुलिस ने यह कार्रवाई गुपचुप तरीके से की है। माती कोर्ट से कुर्की का नोटिस जारी होने के बाद यह कार्रवाई सार्वजनिक हुई है। पुलिस का दावा है कि जानकारी होने के बाद मनु पांडेय फरार है। उसने हाई कोर्ट में गैर जमानती वारंट के खिलाफ याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दी। 2 जुलाई 2020 की रात दबिश के दौरान बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे व उसके गुर्गों ने सीओ समेत 8 पुलिस कर्मियों की गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के बाद एनकाउंटर में मारे गए विकास के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय की बहू मनू उर्फ वर्षा के ससुर व पति से वार्ता के कई ऑडियो वायरल हुए थे।

जांच में संद‍िग्‍ध म‍िली थी मनू की भूम‍िका  
पुलिस ने मामले में मनू को आरोपित नहीं बनाया था, लेकिन विवेचना के दौरान उसकी भूमिका संदिग्ध मानी गई। केस डायरी के आधार पर पुलिस ने मनू को बिकरू कांड से जुड़े एक मामले में सरकारी गवाह भी बनाया है। जांच विवेचना के आधार पर पुलिस ने 17 जुलाई 2023 को कोर्ट से मनू के खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल किया था। लेकिन उसने कोर्ट में पैरवी शुरू कर सुनवाई का समय मांगा। इस मामले में सुनवाई के बाद धारा 82 की कार्रवाई और 14 मई को कोर्ट ने धारा 83 के आदेश देकर मनू की संपत्ति की कुर्की के आदेश दिए हैं।

मनू के नाम है एक प्लाट और मकान 
चौबेपुर इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि एसीपी कार्यालय से सोमवार को कुर्की आदेश प्राप्त हुआ है। बिकरू गांव में जाकर मनू पांडेय से जुड़ी संपत्तियों की जानकारी जुटाई गई है। मनू की सास सुषमा पांडेय ने बताया कि बिकरू में जिस मकान में रहती है। वह उसके पति के नाम है। बेटे शशिकांत ने मनू के नाम एक प्लाट खरीदा था। जो मंधना में है। चौबेपुर में मकान भी मनू के नाम है।इंस्पेक्टर ने बताया कि मनू पांडेय की संपत्तियों खंगाली जा रही है। एक-दो दिन में कुर्की की कार्रवाई की जाएंगी। 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!