Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Apr, 2022 02:16 PM
गोरखपुर मंदिर में घुसकर सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने वाले आरोपी मुर्तुजा का कबूलनामा सामने आया है। मुर्तजा ने कहा कि सीएए-एनआरसी में मुसलमानों के साथ गलत हो रहा है। इसी गुस्से की वजह से उसने गोरखनाथ मंदिर पर...
लखनऊ: गोरखपुर मंदिर में घुसकर सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने वाले आरोपी मुर्तुजा का कबूलनामा सामने आया है। मुर्तजा ने कहा कि सीएए-एनआरसी में मुसलमानों के साथ गलत हो रहा है। इसी गुस्से की वजह से उसने गोरखनाथ मंदिर पर हमला कर दिया। इस वीडियो को देखकर साफ लग रहा है कि मुर्तुजा को इस कदर रेडिक्लाइज किया कि वो हत्या करने पर उतारू हो गया।
पूछताछ में मुर्तजा ने बताया कि हमारे साथ कर्नाटक में जो गलत हुआ वो तो हुआ। बता दें कि मुर्तजा यहां कर्नाटक में हिजाब विवाद की बात कर रहा है।उसने बताया कि सीएए-एनआरसी को लेकर हमारे साथ गलत हो रहा है। मुर्तजा ने बताया कि खुरपी और बाकि समान लेकर टैंपो से गोरखपुर आया। सोचा था काम तमाम करके चले जाएंगे।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुर्तजा एक व्हाट्सएप ग्रुप भी चलाता था। इस ग्रुप में यूपी के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों से लेकर नेपाल तक लोग जुड़े हुए थे। एटीएस की टीम ने ग्रुप के सदस्यों की पड़ताल कर उनकी धरपकड़ की शुरुआत कर दी है।